{"_id":"6a5be2dd0180716cff01be75","slug":"shri-sanatan-dharma-education-center-emerges-as-champion-in-chess-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-152027-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शतरंज प्रतियोगिता में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शतरंज प्रतियोगिता में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर बना चैंपियन
विज्ञापन
कानपुर। खलासी लाइन स्थित ऐलन हाउस पब्लिक स्कूल में शनिवार को केएसएस अंतर-विद्यालयीय (जोन-बी) सीनियर बालिका शतरंज प्रतियोगिता हुई। कक्षा 9 से 12 तक की प्रतियोगिता में सीबीएसई जोन-बी के 12 विद्यालयों की 60 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ओवरऑल चैंपियन बना।
शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शबाना अरोड़ा, वरिष्ठ प्रधानाध्यापिका जेहरा फातिमा और कानपुर जिला शतरंज संघ के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने किया। चार राउंड तक चली प्रतियोगिता में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने आठ अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। गार्डेनिया पब्लिक स्कूल छह अंकों के साथ उपविजेता रहा, जबकि प्रभात सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ने पांच अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच खिलाड़ियों को विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जिसमें रिद्धिमा शुक्ला (डीपीएस आजाद नगर), नव्या राठौर (पंडित दीनदयाल स्कूल), स्वस्तिका कुमारी (मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी), साक्षी यादव (डीपीएस कल्याणपुर) और गार्गी (एनएलके एकेडमी) शामिल हैं। मुख्य अतिथि ने विजेता, उपविजेता व अन्य प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी।