{"_id":"68d99f4471aab67bf3057db2","slug":"shreyas-scored-a-century-in-his-debut-match-at-green-park-kanpur-news-c-362-1-ka11003-132234-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: श्रेयस ने पदार्पण मैच में ग्रीनपार्क में खेली थी शतकीय पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: श्रेयस ने पदार्पण मैच में ग्रीनपार्क में खेली थी शतकीय पारी
कानपुर। भारत-ए के कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर जब मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेलेंगे तो वह ग्रीनपार्क में अपने शानदार रिकार्ड को बरकरार रखने उतरेंगे। टीम इंडिया के शीर्ष बल्लेबाज अय्यर ने अपने टेस्ट क्रिकेट के पदार्पण का पहला मुकाबला ग्रीनपार्क में खेला था और उन्होंने शतर्क लगाया था। वह यहां रणजी के अलावा आईपीएल मुकाबले में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
अय्यर वर्ष 2014 में सबसे पहले ग्रीनपार्क में मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुंबई की टीम से रणजी मैच खेलने आए। 53 रनों पर पांच गिरने के बाद टीम की खस्ता हालत में मुंबई की टीम को 75 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद अय्यर 2017 में ग्रीनपार्क में हुए आईपीएल मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से गुजरात लॉयंस के खिलाफ खेलने उतरे। इस मैच में अय्यर ने 57 गेंदों में 96 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को दो विकेट से जीत दिलाई। भारत की तरफ से 14 टेस्ट मैच खेल चुके अय्यर का वर्ष 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रीनपार्क में खेले गए टेस्ट मैच में पदार्पण किया था। भारतीय इतिहास के 500वें टेस्ट मैच में अय्यर ने भी पहली पारी में 105 रनों की शतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में उन्होंने 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।