फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal Yadav said Samajwadi Party will contest and win nikay chunav with full force

Etawah: शिवपाल यादव बोले- समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से निकाय चुनाव लड़ेगी और जीतेगी, भाजपा का होगा सफाया

Thu, 20 Apr 2023 03:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Apr 2023 03:25 PM IST
सार

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लेकर आक्रोश है। इसलिए इन चुनावों में भाजपा का सफाया हो जाएगा।

विज्ञापन
Shivpal Yadav said Samajwadi Party will contest and win nikay chunav with full force
धर्म कांटे के शुभारंभ के मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में एक निजी कार्यक्रम में कहा कि निकाय चुनावों में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी और बड़ी जीत हासिल करेगी। छिमारा रोड पर रायनगर गांव के पास एक धर्म कांटे के शुभारंभ के मौके पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लेकर आक्रोश है। इसलिए इन चुनावों में भाजपा का सफाया हो जाएगा।

विज्ञापन


बोले कि इस बार इटावा की सभी निकायों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा होगा। आगे कहा कि प्रदेश में इस समय भाजपा का जंगलराज है। भाजपा लोकतंत्र को तहस-नहस करने में जुटी है। प्रदेश में निकाय चुनाव चल रहे हैं। उन चुनाव में भाजपा का सफाया करने के लिए जनता तैयार है। धर्म कांटा के उद्घाटन के लिए पहुंचे शिवपाल सिंह यादव का रामनरेश यादव पप्पू, कुमुदेश यादव, इंदल सिंह यादव, गोपाल गुप्ता, निखिल गुप्ता, विवेक पांडे रतन आदि ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed