{"_id":"5da97f2b8ebc3e012c6542ed","slug":"shivpal-yadav-gave-big-statement-against-bjp-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश का सम्मान गिर रहा है और भाजपा केवल वाहवाही में लगी है- शिवपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का सम्मान गिर रहा है और भाजपा केवल वाहवाही में लगी है- शिवपाल यादव
Fri, 18 Oct 2019 03:30 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 18 Oct 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मीडिया से रूबरू हुए। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि देश का सम्मान गिर रहा है और भाजपा केवल वाहवाही में लगी है।
होमगार्डो के सवाल पर कहा कि ये सरकार लोगों को रोजगार दे नहीं सकती है रोजगार छीनने काम कर रही है। बेरोजगारी चरम पर है। आज हम सड़क पर उतर चुके हैं और होमगार्डो के हक की लड़ाई लड़ेंगे। कहा कि सरकार ने नौकरी देने का वादा किया था। हालात यह है कि नौकरी दे नहीं रहे हैं और महंगाई बढ़ती ही जा रही है।

बेरोजगारी बढ़ रही है, अर्थिक मंदी की वजह से पूरा देश परेशान है। आर्थिक मंदी की वजह से देश की बदनामी भी हुई है। दुनिया में देश का सम्मान गिरा है। होमगार्डों को तीन हजार मिलता था कम से कम उनका वेतन 30 हजार रुपये होना चाहिए था।
जब से नोटबन्दी हुई है, जीएसटी लगा है आर्थिक मंदी आयी है और भ्रष्टाचार बढ़ा है। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी सुनते नहीं है और जनता भटक रही है। चारो तरफ छापेमारी हो रही है। एसडीओ, जेई सब पैसे लूटने में लगे हैं। लोग परेशान हैं और मंत्री अपने मे मस्त है।