फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal singh yadav statement about bjp government

शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा भ्रष्टाचार चरम पर, लगाए ये गंभीर आरोप

Sun, 08 Sep 2019 11:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 08 Sep 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav statement about bjp government
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : @shivpalsinghyadav
भाजपा सरकार में बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बिजली की कटौती से किसान परेशान है। ये बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को कस्बे के एक मैरिज होम में आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने हज यात्रा से लौटे हाजी सलीम व उनकी पत्नी रहीसा बेगम को सम्मानित किया।  उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव से तीन महीने पूर्व ही समाजवादी पार्टी लोहिया बनी थी। इसके बावजूद 11 प्रदेशों में उसने अपने प्रत्याशियों को खड़ा कर चुनाव लड़ाया। प्रदेश में हो रही बिजली की छापेमारी तथा बिलों से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


 

जुर्माना इतना लग रहा है गरीब घर बेचकर भी नहीं दे पाएगा। उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। लोग नौकरी से निकाले जा रहे हैं। नोट बंदी के बाद से प्रदेश की गरीब जनता परेशान है। उन्होंने आगे कहा कि गरीब किसानों के लिए बिजली फ्री होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2022 में वे सरकार बनाएंगे तब जाकर गरीब आदमी को राहत मिलेगी।

इसके बाद वे बलरई बीएसटी इंटर कालेज पहुंचे। सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से अपील की कि लोगों के उत्पीड़न, बिजली किल्लत आदि समस्याओं को लेकर वे 18 सितंबर को इटावा कचहरी में प्रदर्शन होगा। नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि रविवार को सदस्यता अभियान के तहत 995 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया है।

यह अभियान अभी चलता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी रफीक खां तथा संचालन राजीव गुप्ता बबलू ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने भी सभा को संबोधित किया।  पूर्व विधायक सुखदेवी वर्मा, डा. ब्रजेश यादव, महावीर सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, अजेंद्र गौर, सुभाष गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed