फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal Singh Yadav, Governments intelligence system is useless, Bulldozer is running by targeting people

UP Politics: शिवपाल बोले- भाजपा सरकार का खुफिया तंत्र बेकार, लोगों को टारगेट करके चल रहा है बुलडोजर

Sun, 05 Mar 2023 09:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Mar 2023 09:09 PM IST
सार

विधानसभा में सत्र में शामिल होकर लौट सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाई है। सदन में जनता की समस्याएं उठाई गई हैं।
 

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav, Governments intelligence system is useless, Bulldozer is running by targeting people
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा के सत्र में हम लोगों ने एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाई है। जनता के मुद्दों को उठाने के साथ ही सरकार को सुझाव भी दिए हैं। यह बात रविवार को लखनऊ से लौटे सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मत्री शिवपाल सिंह यादव ने कही।

विज्ञापन

दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव के आवास पर आए शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा ने छह साल में कोई काम नहीं किया। कोई भी वादा पूरा नहीं किया। सड़कें, पुल, पुलिया कुछ नहीं बनवाया। किसानों की आय दोगुनी, नौजवानों को रोजगार के वादे झूठे साबित हुए हैं।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ रही है। बिजली के दाम बढ़ाकर जनता को परेशान किया जा रहा है। नहरों में पानी नहीं है, जबकि इस समय किसानों को सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इन सभी मुद्दों को सदन में उठाया। प्रयागराज के मुख्य आरोपी फरार हो ने के सवाल पर कहा कि सरकार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं करा पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब इलाज तक नहीं करा पा रहे
इनका खुफिया तंत्र बेकार है। लोगों को टारगेट करके बुलडोजर चलाया जा रहा है। वहीं एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री ने कहा कि दवाएं महंगी होने से गरीब इलाज नहीं करा पा रहे है। भाजपा सरकार में जीएसटी समेत कई टैक्स के बोझ से जनता परेशान है।

2024 के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें
तहसील,थानों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता अभी कमर कस लें। क्षेत्र में जाकर लोगों से मिलकर समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुचाएं। अब तो भाजपा की मंशा संविधान को बदलने की है।

भाजपा दिखा रही है तानाशाही
देश में गणतंत्र रहा है, लेकिन सत्ताधारी भाजपा तानाशाही दिखा रही है। किसी की कोई सुनवाई नहीं है। भाजपा सिर्फ मंदिर-मस्जिद के बहाने लोगों को भ्रमित किए है। इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश चन्द्र यादव, चैयरमेन सरस्वती यादव, डॉ. प्रदीप यादव, विधायक राघवेंद्र गौतम भरथना, सपा प्रवक्ता अशोक यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed