फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal Singh Yadav attacked the BJP, said the state government is the biggest corrupt, has broken all the rec

UP Politics: शिवपाल का भाजपा पर हमला, बोले- प्रदेश सरकार सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी, तोड़ दिए हैं सारे रिकॉर्ड

Sun, 12 Mar 2023 06:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Mar 2023 06:28 PM IST
सार

एक स्कूल के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी है। हर संस्था और यहां तक कि न्यायपालिका में भी भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav attacked the BJP, said the state government is the biggest corrupt, has broken all the rec
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश की भाजपा सरकार सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी है। बीजेपी ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह बात शुक्रवार को इटावा जिले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही। एक स्कूल के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर विभाग में जमकर के भ्रष्टाचार हो रहा है। उत्तर प्रदेश में इससे पहले कोई दूसरी भ्रष्ट सरकार नहीं आई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जमकर भ्रष्टाचार करने में जुटे हैं। हर संस्था और यहां तक कि न्यायपालिका में भी भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आ रहा है।
विज्ञापन

हमने 50 साल पहले तक का समय देखा है। तब आईएएस, आईपीएस अधिकारी कभी झूठ नहीं बोलते थे, लेकिन अब अधिकारियों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि भ्रष्टाचार ऊपर से फैलता और नीचे तक जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को बंधाया ढांढस
जसवंतनगर में होली पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के घर जाकर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि सरायभूपत की प्रधान के पति रमेश यादव ने इस दुर्घटना की जानकारी फोन से दी। नई पीढ़ी का इस तरह से हादसे में चले जाना दुखद है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने परिजनों को जागरूक करना चाहिए कि यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया पर हेलमेट और चार पहिया पर सीट बेल्ट जरूर लगाएं। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed