{"_id":"667847180c55bc3ea90e3789","slug":"shivpal-said-he-will-contest-the-elections-with-india-alliance-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल बोले: इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, सभी 10 सीटें जीतने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल बोले: इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, सभी 10 सीटें जीतने का किया दावा
Sun, 23 Jun 2024 09:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 Jun 2024 09:37 PM IST
सार
Etawah News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही। साथ ही दावा किया कि इंडिया गठबंधन सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।
विज्ञापन
एक होटल का शुभारंभ करते शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय महासविच शिवपाल सिंह यादव ने मिलकर उपचुनाव लड़ने का का दावा किया। उन्होंने कहा कि सभी 10 सीट पर इंडिया गठबंधन ही जीत दर्ज करेगा। शहर के होटल का शुभारंभ करने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली की जांच में सरकार देरी कर रही है। जब पेपर लीक हुआ था। तभी जांच करा कर दंडित किया जाना चाहिए था। भाजपा की सरकार में हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
विज्ञापन
करहल सीट पर प्रत्याशी घोषित करने को लेकर कहा कि जल्द घोषणा की जाएगी। लोकसभा चुनाव की तरह यूपी में विधानसभा की 10 सीटों के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। सभी 10 सीटों को जीत कर रिकॉर्ड भी बनाएगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को यूपी में मिली कामयाबी से सपा और सहयोगी कांग्रेस दल के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं। यह उत्साह आने वाले दिनों में यूपी में होने वाले 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर भी व्यापक पैमाने पर नजर आएगा।
विज्ञापन