{"_id":"58c95d584f1c1b690d32a28e","slug":"shivpal-paid-tribute-to-martyr","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमले में शहीद रामपाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली हमले में शहीद रामपाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिवपाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के सौरिख में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने नक्सली हमले में शहीद को श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। गायत्री प्रजापति के मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर वह चुप्पी साध गए।
नक्सली हमले में परौर गांव का जवान रामपाल सिंह यादव होली से दो दिन पहले शहीद हो गया था। होली पर प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घर पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद परिजनों को ढांढस बंधाया था। बुधवार को चाचा पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी शहीद के घर पहुंच गए। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बाद में परिजनों के साथ काफी देर तक गुफ्तगू कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
बाद में पत्रकारों ने जब उनसे प्रदेश सरकार के मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के मुद्दे पर प्रश्न पूछा तो वह बिना कोई उत्तर दिए चुप्पी साध गए। उनसे परिवार में चल रहे विवाद के संबंध में प्रश्न किया तो वह बोले परिवार में पूरी तरह एकता है, विवाद जैसी कोई बात नहीं है। समय रहते सब कुछ ठीक हो जाएगा। जब उनसे चुनाव के संबंध में बात करने का प्रयास किया गया तो वह बड़ी साफगोई से बोले कि यह मौका राजनीति का नहीं है वह शहीद को श्रद्धांजलि देने आए हैं। अन्य मुद्दों पर बाद में बात करेंगे। इसके बाद गंतव्य को रवाना हो गए। इस दौरान क्षेत्र के तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।