फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal celebrate rakshabandhan with sister

बहन से राखी बंधवाने पहुंचे शिवपाल ने कही बड़ी बात, ‘किसी और दल में जाने का सवाल ही नहीं उठता’

Tue, 08 Aug 2017 09:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
shivpal celebrate rakshabandhan with sister
बहन कमला देवी से राखी बंधवाते सपा विधायक व सूबे के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव।
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव सोमवार को इटावा फ्रेंड्स कालोनी में अपने बहनोई डा. अजंट सिंह यादव के घर बहन से राखी बंधवाने पहुंचे। यहां उनका बेसब्री से इंतजार हो रहा था। इकलौती बहन कमला देवी से रक्षाबंधन पर राखी बंधवाई और आशीष लिया। बहन ने भाई के तिलक वंदन कर राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। उन्होंने सभी को को रक्षाबंधन की बधाई दी। महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हमारी बहन, बेटियां सुरक्षित रहें, यही सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जनता दल युनाइटेड (जदयू) में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सपा छोड़कर अन्य किसी भी दल में जाने का सवाल ही नहीं उठता। सोमवार को रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने पहुंचे सपा नेता ने पत्रकारों से बातचीत में  जदयू में जाने की खबरों को पूरी तरह से कोरी अफवाह बताया। हालांकि इस दौरान सियासी मुद्दों पर अन्य सवालों से उन्होंने पूरी दूरी बनाए रखी। साफ कहा कि वह त्योहार पर घर आए हैं। लोगों के बीच त्योहार की खुशियां बांटना चाहते हैं।
विज्ञापन


समाज के साथ-साथ सरकार एवं बड़े पदों पर बैठे लोगों को भी महिलाओं की सुरक्षा में सक्रियता दिखानी होगी। इससे पहले सुबह वह अपने चौगुर्जी स्थित निजी आवास पर आम जनता से मिले। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में समर्थक का जमावड़ा लगा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीत त्योहार की खुशियां बांटी और उनकी कुशलक्षेम पूछी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed