फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shift chips or else cancel Colony

चट्टे शिफ्ट करो वर्ना कालोनी कैंसिल

Sat, 25 Jun 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 25 Jun 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Shift chips or else cancel Colony
बर्रा दो में सड़क पर वाहनों के बीच निकलती भैंसें। - फोटो : amarujala
अवैध रूप से चल रहे चट्टो-डेयरियों को शहर के बाहर बसाने की योजना पर केडीए ने कार्रवाई शुरू कर दी है। केडीए ने घाटमपुर रोड पर स्थित उजियारा गांव में कैटल कालोनी के 172 आवंटियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस में पैसा जमा करा चुके आवंटियों को रजिस्ट्री कराने और रजिस्ट्री करा चुके आवंटियों को एक माह में व्यवसाय शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने वालों के आवंटन रद करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


शहर में चट्टों के कारण होने वाली गंदगी, सीवर लाइनों के चोक होने और आवारा जानवरों की समस्याओं के मद्देनजर बीते दिनों कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने इन्हें शहर के बाहर करने के निर्देश दिए थे। केडीए को इन चट्टों के लिए आवंटित जगह देने के निर्देश भी दिए थे। 
विज्ञापन


निर्देशों के क्रम में केडीए ने कैटल कालोनी के आवंटियों की फाइलों की जांच की थी। इसके मुताबिक 2008 में नगर निगम से मिली सूची के आधार पर 192 चट्टा संचालकों को कैटल कालोनी में भूखंड आवंटित किए गए थे। इनमें से 20 आवंटियों के भूखंड रद किए जा चुके हैं। केडीए अधिकारियों के मुताबिक सभी आवंटियों को पूर्व में ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। समयसीमा के अंदर व्यवसाय शिफ्ट न करने वाले आवंटियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed