फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   She had a habit of harassing people on the streets and was picked up by the police several times.

Kanpur News: राह चलते थी छेड़छाड़ की आदत, कई बार पुलिस ने उठाया

Mon, 30 Mar 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
She had a habit of harassing people on the streets and was picked up by the police several times.
कानपुर। खलासी लाइन में जिस शोहदे साहिल ने किशोरी के पिता को मौत के घाट उतारा उसके कारनामे इलाके में चर्चा का विषय हैं। इलाकाई लोगों ने बताया कि उसकी राह चलते स्कूल-कॉलेज की छात्राओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने की आदत है। लोगों के विरोध करने पर वह मारपीट करता था। इन्हीं आरोपों के चलते बजरिया, कर्नलगंज और ग्वालटोली पुलिस उसे कई बार क्षेत्र से गिरफ्तार कर चुकी है। उसके खिलाफ पुलिस को मामले मिले हैं जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

वहीं, मृतक की पत्नी का कहना है कि अगर पुलिस शनिवार को ही जरा सी तेजी दिखा देती तो उनके पति की जान बच सकती थी लेकिन चौकी इंचार्ज और कुछ पुलिसकर्मियों ने मामले में पूरी तरह से ढिलाई बरती। लोगों का कहना था कि वह अपने दोस्तों के साथ दिनभर मादक पदार्थ का नशा किया करता है। ..........
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद फरार साहिल की तलाश में पुलिस ने सभी संभावित स्थानों पर रातभर ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान फोर्स को देख लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने रात में आरोपी के करीबी आधा दर्जन साथियों को उठाया और पूछताछ शुरू की। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित परिवार वालों के हंगामे के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2023 में रतनलालनगर चौकी इंचार्ज रहे शुभम सिंह की एक युवती के साथ अश्लील चैट वायरल होने के बाद पुलिस की छवि धूमिल हो हुई थी। इसके बाद दक्षिण जोन के तत्कालीन डीसीपी ने उसे निलंबित कर दिया था। इसके बाद उसके खिलाफ काफी दिन तक जांच चली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed