{"_id":"60cb1f45e3339b1baf73f778","slug":"shatabdi-will-run-six-days-a-week-as-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत: पहले की तरह सप्ताह में छह दिन चलेगी रिवर्स शताब्दी, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत: पहले की तरह सप्ताह में छह दिन चलेगी रिवर्स शताब्दी, ये रही पूरी जानकारी
Thu, 17 Jun 2021 03:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Jun 2021 03:40 PM IST
सार
कोरोना के चलते इस ट्रेन के फेरे घटा दिए गए थे, जिससे यह हफ्ते में चार दिन ही चल रही थी। आगरा से लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें 21 जून से प्रतिदिन चलने लगेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने से 21 जून से कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस पहले की तरह सप्ताह में छह दिन चलने लगेगी। ट्रेन का संचालन रविवार को नहीं होता है। कोरोना के चलते इस ट्रेन के फेरे घटा दिए गए थे, जिससे यह हफ्ते में चार दिन ही चल रही थी। आगरा से लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें 21 जून से प्रतिदिन चलने लगेंगी।
21 जून से इन ट्रेनों का शेड्यूल बदलेगा
- ट्रेन संख्या 02033/02034 कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 21 जून से रविवार को छोड़कर छह दिन चलेगी।
- ट्रेन संख्या 02180/02179 आगरा फोर्ट से लखनऊ जंक्शन 21 जून से अब प्रतिदिन चलेगी। पहले हफ्ते में पांच दिन थी।
ये ट्रेनें भी रोजाना चलेंगी
- ट्रेन संख्या 04124/04123 कानपुर सेंट्रल से प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस।
- ट्रेन संख्या 04102/04101 कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज संगम इंटरसिटी।
- ट्रेन संख्या 01815/01815 झांसी से मानिकपुर मेमू।
गोरखपुर-बांद्रा के फेरे बढ़े, एक ट्रेन का रूट बदला
गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल वाया कानपुर चलने वाली ट्रेन संख्या 05301 गोरखपुर से 26 जून और दो जुलाई को चलेगी। ट्रेन संख्या 05302 बांद्रा से 27 जून और तीन जुलाई को चलेगी। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 08203 और 08204 दुर्ग-कानपुर सेंट्रल का मार्ग बदला गया है। 20 जून से यह ट्रेन दुर्ग, गोंदिया, कछपुरा, जबलपुर और कटनी के रास्ते चलेगी।