फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shareholder farmer shot himself in Banda, Police reached the spot nine km away in three hours

Farmer Shot Himself: परिजन बोले- आत्महत्या की वजह बीमारी, नौ किमी दूर घटनास्थल, तीन घंटे में पहुंची पुलिस

Sat, 24 Sep 2022 07:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Sep 2022 07:37 PM IST
सार

बबेरू कोतवाली क्षेत्र में बटाईदार किसान ने खुद को गोली मार ली। परिजनों ने आत्महत्या की वजह बीमारी बताई है। उन्होंने बताया कि मृतक तीन माह से बीमार चल रहा था। बता दें कि घटनास्थल से कोतवाली की दूरी महज नौ किलोमीटर है, लेकिन पुलिस को घटनास्थल पहुंचने में लगभग तीन घंटे लग गए।

विज्ञापन
Shareholder farmer shot himself in Banda, Police reached the spot nine km away in three hours
गोली मारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव में 60 वर्षीय वृद्ध बटाईदार किसान ने खुद को गोली से उड़ा लिया। बेटे का कहना है कि पिता तीन माह से बीमारी से परेशान थे। इलाज कराने के बावजूद सेहत में सुधार न होने पर आत्महत्या कर ली। साथी गांव निवासी बृजमोहन बटाईदार किसान थे। गांव के ही दया पटेल के ट्यूबवेल पर चार साल से रहते थे। दया की खेतीबाड़ी की देखरेख के साथ ही खुद भी चार बीघा बटाई पर लेकर खेती करते थे।

विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे उनका शव चारपाई पर लहूलुहान पड़ा मिला। पेट में नाभि के पास गोली के घाव का निशान था। जमीन पर 315 बोर का तमंचा पड़ा था। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। बेटे शिवबरन ने बताया कि पिता बृजमोहन की लगभग तीन माह से तबियत खराब थी। टाइफाइड और मलेरिया का इलाज चल रहा था, लेकिन सुधार नहीं हो रहा था। दिन-ब-दिन हालत बिगड़ती जा रही थी।

विज्ञापन

इसी से तंग आकर उन्होंने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय मां मैकी खेत में काम कर रही थी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचीं तो पिता को लहूलुहान हालत में देखा। कुछ लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। उनके तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। परिजन आत्महत्या की वजह बीमारी बता रहे हैं।

नौ किमी दूर घटनास्थल, तीन घंटे में पहुंची पुलिस
घटनास्थल से कोतवाली की दूरी महज नौ किलोमीटर है, लेकिन पुलिस को घटनास्थल पहुंचने में लगभग तीन घंटे लग गए। बेटे शिवबरन ने बताया कि घटना शुक्रवार देर शाम की है, लेकिन पिता की मृत्यु के बाद सभी शोकग्रस्त थे। पुलिस को तुरंत सूचना नहीं दी। शनिवार को सुबह सात बजे पड़ोसी की बाइक लेकर कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी दी। लगभग 10 बजे पुलिस ने आकर जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन

आर्म्स एक्ट में दर्ज होगी रिपोर्ट
गोली से आत्महत्या करने वाले बृजमोहन के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर 315 बोर तमंचा मिला था। यह कहां और कैसे आया? इसकी जांच की जा रही है। आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed