Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shailendra has been swindling villagers for decades; he even used to pay interest.

Kanpur News: ग्रामीणों को दशकों से ठग रहा शैलेंद्र, ब्याज भी देता था

Sun, 15 Nov 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Shailendra has been swindling villagers for decades; he even used to pay interest.
कानपुर। भदरस गांव का शैलेंद्र पांडेय यहां के भोले-भाले ग्रामीणों की दशकों से ठग रहा था। किसी को इस फर्जीवाड़े की भनक न लगे, इस कारण शैलेंद्र खाताधारकों को ब्याज भी देता था। सबसे पहले आए फर्जीवाड़े के पीड़ित को उसने चेक देकर मामला दबाने का भी प्रयास किया था लेकिन एक के बाद एक मामले सामने आने के बाद उसकी पोल खुल गई। घोटाले में पुराने डाक कर्मियों की भी मिलीभगत की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। घोटाले की रकम और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

घोटाले में अब तक 24 लोगों ने शिकायत की है। डाक विभाग पहले इस पूरे मामले में पल्ला झाड़ता रहा। अब घोटाला सामने आया तो पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उप डाकघर में सबसे ज्यादा पीड़ित भदरस गांव के हैं। शैलेंद्र पांडेय भी भदरस गांव का ही रहने वाला है। उसका एक बेटा विवेक पांडेय प्राइवेट बैंक में काम करता है। तीन बेटियों में एक अनुष्का पांडेय के नाम डाकघर की एजेंसी है। उसी के जरिये शैलेंद्र डाकघर में अपनी पैठ बनाए हुए था। हालांकि तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

गांव का होने के चलते ग्रामीण उसके विश्वास में आकर रुपये जमा करते रहे लेकिन वह कर्मचारियों की मिलीभगत से खेल करता रहा। ग्रामीणों ने बताया कि पहले शैलेंद्र एजेंट रूप में काम करता था। उसे लंबे समय से गले की बीमारी है। वह सही से बोल भी नहीं पता है। अब बेटी के नाम से एजेंसी चला रहा था। उसका बीते 25 साल से डाकघर में आना-जाना है। जो लोग उसके जरिये एफडी कराते थे, उन्हें रकम के एवज में ब्याज भी पहुंचाता था ताकि किसी को डाकघर न जाना पड़े। उसी ने डाककर्मियों की मिलीभगत से मुहर बनाई। पासबुक डाक कर्मियों के जरिये अलग-अलग छपवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटमपुर। फर्जी पासबुक व एफडी से अवधेश कुमार शुक्ला के पांच लाख, शिवकांति के पांच लाख, ओम प्रकाश के चार लाख, धीरेंद्र शुक्ला के 30 लाख, राजेंद्र शुक्ला के 40 लाख, श्याम बाबू यादव के एक लाख, महेश पाल के ढाई लाख रुपये निकले हैं। बदन यादव के दो लाख, ब्रजेंद्र यादव के एक लाख, बलराम यादव के 75 हजार, राजेश के 75 हजार व बद्री प्रसाद के भी 25 लाख रुपये निकले।

रितेश गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता के खाते से छह लाख, राहुल ओमर के खाते से आठ लाख, राम सजीवन के खाते से 54 हजार रुपये निकले।
आरोपी शैलेंद्र और उनकी बेटी अनुष्का भदरस गांव के ही निवासी होने के चलते कई पीड़ितों को पैसे लौटाने का आश्वासन दे रहे हैं। इसी के चलते कई पीड़ित तहरीर लेकर थाने नहीं पहुंचे। गांव के ही लोगों ने थाने में यह बात बताई। एसीपी ने बताया कि जो पीड़ित बाद में भी शिकायत लेकर आएंगे, उनकी शिकायत को भी इसी एफआईआर में समाहित किया जाएगा।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed