फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shaadee ka jhaansa dekar yuvatee se dushkarm, riport darj

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 13 Sep 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
shaadee ka jhaansa dekar yuvatee se dushkarm, riport darj
उरई। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि युवती की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह रेढऱ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। शहर में किराये पर कमरा लेकर रहती है। कुछ माह पहले उसकी दोस्ती सूरज सोलंकी निवासी समसाबाद, जिला आगरा से हो गई थी। सूरज ने उसे शादी का झांसा देकर कई माह तक उसके साथ किराये के कमरे में दुष्कर्म किया। कुछ दिनों पहले वह उससे रुपये लेकर चला गया। इसके बाद उसने फोन पर भी कोई बात नहीं की। इससे धोखे का अहसास हुआ।
विज्ञापन

युवती नेे कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने सूरज सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed