राइडर वियर पर एसजीएसटी का छापा: पिछले साल शून्य का दाखिल किया था रिटर्न, अब साढ़े सात लाख रुपये जमा किए
Kanpur News: अपर आयुक्त ने बताया कि जिस पते पर फर्म चल रही थी। वहीं पर एक दूसरी फर्म भी चलती मिली। हालांकि यह फर्म नियमित रूप से कर अदा कर रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में एसजीएसटी की एसआईबी विंग ने मंगलवार को कर्नलगंज में रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी के दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जांच-पड़ताल में फर्म में एक करोड़ से ज्यादा का स्टॉक मिला। फर्म संचालक ने कर न देने की बात स्वीकारी और सात लाख 48 हजार रुपये जमा कर दिए।
अपर आयुक्त ग्रेड दो एसआईबी बृजेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर केके तिवारी ने कर्नलगंज इंपीरियल कंपाउंड स्थित प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की। एक टीम चमनगंज स्थित कार्यालय भी गई थी, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। कर्नलगंज में जांच-पड़ताल के दौरान एक करोड़ से ज्यादा का स्टॉक मिला।
संचालक की ओर से बताया गया कि उसे बेच दिया गया है। इस पर अफसरों ने कर की देनदारी बताई। अपर आयुक्त ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2020-21 तक फर्म की ओर से अच्छा कर आता था, लेकिन 2022-23 में शून्य का रिटर्न दाखिल किया।
एक दूसरी फर्म भी चलती मिली
2023-24 में बेहद कम कर जमा किया जा रहा था। विभाग ने जांच कराई, तो इनके पास ऑनलाइन एक करोड़ से ज्यादा का स्टॉक दिखाया जा रहा था। अपर आयुक्त ने बताया कि जिस पते पर फर्म चल रही थी। वहीं पर एक दूसरी फर्म भी चलती मिली। हालांकि यह फर्म नियमित रूप से कर अदा कर रही थी।