{"_id":"5b79be5242c79246547c42ac","slug":"sgst-raid-on-kalindi-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी एक्सप्रेस पर एसजीएसटी का छापा, सामने आई चौंका देने वाली हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी एक्सप्रेस पर एसजीएसटी का छापा, सामने आई चौंका देने वाली हकीकत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एसजीएसटी की टीम ने रविवार को कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन पर छापा मारा। इस दौरान कर चोरी करके लाया जा रहा करीब 30 लाख का माल पकड़ा गया। इस माल को जब्त कर लिया गया। 157 नग माल में रेडीमेड कपड़े, किराना आइटम के अलावा प्लास्टिक का सामान था।
एसजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर दिनेश मिश्रा के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर डीके सिंह और एसके सिंह की टीम ने कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन के सेंट्रल स्टेशन पहुंचने के बाद पार्सल बोगियों में छापा मारा। ट्रेन स्टेशन पर सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर पहुंची थी। अचानक एसजीएसटी अफसरों को देखकर वहां माल उतारने पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग माल छोड़कर भाग गए।

विभाग की टीम ने 157 नग माल ट्रेन से उतारा
डेमो पिक
इसके बाद विभाग की टीम ने 157 नग माल ट्रेन से उतारा। इस दौरान माल को लेने के लिए किसी ने दावा नही किया। इसके बाद अफसरों ने माल को जब्त कर लिया और लखनपुर स्थित कार्यालय ले आए। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से यह माल कर चोरी करके लाया जा रहा था।
माल में रेडीमेड कपड़ों के अलावा, किराना का आइटम है। इसके अलावा प्लास्टिक का काफी सामान है। इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। किसी ने अभी तक माल के संबंध में दावा नहीं किया है। जिसे जब्त कर लिया गया है।
माल में रेडीमेड कपड़ों के अलावा, किराना का आइटम है। इसके अलावा प्लास्टिक का काफी सामान है। इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। किसी ने अभी तक माल के संबंध में दावा नहीं किया है। जिसे जब्त कर लिया गया है।