फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Several trains root revenge , all canceled

कई ट्रेनों का रूट बदला, तमाम रद

Tue, 26 May 2015 04:09 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 26 May 2015 04:09 AM IST
विज्ञापन
Several trains root revenge , all canceled
इलाहाबाद के सिराथू स्टेशन के पास मुरी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 से ज्यादा ट्रेनों के रूट बदल दिए गए और कई ट्रेनें रद कर दी गईं। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन बाधित होने से जो ट्रेन जहां थी, उसे वहीं रोक दिया गया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दोपहर 2.48 बजे मेडिकल वैन और एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया। प्लेटफार्म नंबर एक पर रेलवे ने कंट्रोल रूम खोला है।
विज्ञापन


इस हादसे की वजह से 176 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। सोमवार दोपहर 13.47 बजे इलाहाबाद से चलकर कानपुर आ रही मुरी एक्सप्रेस सिराथू स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया।  देर रात करीब दो बजे कानपुर-इलाहाबाद रेलवे ट्रैक चालू हो जाएगा। जबकि इलाहाबाद से कानपुर का ट्रैक मंगलवार शाम तक चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


हादसे के बाद उत्तर मध्य रेलवे ने इलाहाबाद से कानपुर जाने वाली (अप लाइन) कालका एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट बदल दिए। यह जानकारी सीपीआरओ विजय कुमार ने दी। हावड़ा से कालका जाने वाली कालका मेल (ट्रेन नंबर 12311) और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12311) को इलाहाबाद से वाया छियोकी, मानिकपुर, बांदा के रास्ते कानपुर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 12307, ट्रेन नंबर 12819, ट्रेन नंबर 12487 व ट्रेन नंबर 12311 को वाया प्रयाग, ऊंचाहार के रास्ते कानपुर रवाना किया गया। कालका से हावड़ा की ओर जाने वाली कालका मेल को कानपुर, बांदा, मानिकपुर, छियोकी के रास्ते इलाहाबाद रवाना किया गया।

इसी प्रकार दिल्ली से चलकर अलीपुरद्वार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस और आनंद विहार से जोगबनी जाने वाली जोगबनी एक्सप्रेस को कानपुर, लखनऊ के रास्ते मुगलसराय रवाना किया गया। उधर, अलीपुरद्वार से चलकर नई दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस शाम करीब 4 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची।

जबकि नीलांचल, सीमांचल, कालका, संपर्क क्रांति, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया। अनवरगंज से गोरखपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस को सोमवार शाम 17.25 बजे अनवरगंज स्टेशन से कानपुर, लखनऊ, वाराणसी के रास्ते रवाना किया गया।

13008 श्रीगंगानगर से हावड़ा उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस को कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद के रूट से रवाना की गई।  12559 मंडुवाडीह-नई दिल्ली को वाराणसी, लखनऊ के रास्ते कानपुर भेजा गया। 15631 बीकानेर-गुवाहटी को कानपुर, लखनऊ, मुगलसराय, 12368 आनंद विहार-भागलपुर को कानपुर, लखनऊ, मुगलसराय, 12398 नई दिल्ली-गया को कानपुर, लखनऊ, मुगलसराय के रास्ते चलाया गया।


12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को कानपुर, लखनऊ, मुगलसराय 14005 सीमामढ़ी-आनंदविहार एक्सप्रेस को वाराणसी, लखनऊ, कानपुर के रास्ते चलाया गया। रात तक प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भीड़ थी। इंक्वायरी पर जानकारी करने को भी मारामारी मची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed