{"_id":"5c8a7596bdec22146c2235bb","slug":"seven-year-old-girl-dies-due-to-burn","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: मां की आंखों के सामने जिंदा जली 7 साल की मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: मां की आंखों के सामने जिंदा जली 7 साल की मासूम
Thu, 14 Mar 2019 09:09 PM IST
राजेश सैनी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
बच्ची की मौत पर गमगीन परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के खाेही में प्रमोदवन मार्ग पर लीकेज सिलेंडर से लगी आग ने दुकानदार के घर में तबाही मचा दी। आग लगते ही घर के अंदर मौजूद परिजन बचने को बाहर भागने लगे लेकिन एक मासूम बालिका आग के घेरे में फंस गई। बचाने में मां पिता व अन्य लोग भी झुलस गए लेकिन मासूम को जिंदा नहीं बचा सके। लाखों रुपये की गृहस्थी भी राख हो गई। मृतका कक्षा दो की छात्रा थी।
विज्ञापन
सतना जिले के नयागांव थानाक्षेत्र के प्रमोदवन मार्ग पर रामायणी कुटी के पास चाय व कोल्ड ड्रिंक की दुकान संचालक विनोद गुप्ता गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे दुकान पर बैठे थे। दुकान से जुड़े घर के अंदर पत्नी सुमित्रादेवी जैसे ही गैस चूल्हे में चाय बनाने बैठी तो लीकेज सिलेंडर से आग लग गई।
विज्ञापन
पुत्रियों को बचाने में पति पत्नी भी झुलसे
यह देख पत्नी ने चिल्लाकर पति को बुलाया लेकिन कुछ ही देर में आग फैलने लगी। कमरे में सो रही उनकी मासूम पुत्री मधु(7) व श्वेता(5) भी आग की लपटों के बीच घिर गईं। दोनों पुत्रियों को बचाने में पति पत्नी लग गए। इस प्रयास में दंपति भी झुलसे।
दोनों बेटियों को लेकर जानकीकुंड अस्पताल पहुंचे लेकिन मधु की मौत हो चुकी थी। इधर घर में लगी आग को फायर बिग्रेड व थाना पुलिस की टीम के साथ स्थानीय लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के अलावा दस अन्य लोग भी मामूली रूप से झुलस गए। जिनका अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। आग से लाखों रुपये की संपत्ति राख हो गई। नया गांव थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया आग लगने का कारण लीकेज सिलेंडर बताया जा रहा है। जिस तेजी से आग फैली उससे लगता है कि उसी स्थान पर दुकान की काफी सामग्री रखी थी जिससे आग जल्दी फैल गई।