{"_id":"5f68e4a7c1f30b28a92431bc","slug":"seven-policemen-suspended-in-saraf-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: सराफ की गोली मारकर हत्या और लूट के मामले में इंस्पेक्टर, हल्का इंचार्ज और पांच सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: सराफ की गोली मारकर हत्या और लूट के मामले में इंस्पेक्टर, हल्का इंचार्ज और पांच सिपाही निलंबित
Mon, 21 Sep 2020 11:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में सराफ की गोली मारकर हत्या और लूट के मामले में एसपी प्रशांत वर्मा ने थरियांव इंस्पेक्टर राजीव सिंह और हल्का इंचार्ज राजीव सिंह के साथ ही पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया। सर्विलांस, स्वाट और हथगाम सीओ के नेतृत्व में टीम बनाकर घटना का खुलासा जल्द करने के निर्देश दिए हैं।
उधर, पुलिस ने सराफ के बेटे की तहरीर पर लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थरियांव थानाक्षेत्र के मलांव-चकीवा चौराहे के बीच रविवार देर शाम हुई सराफ जीतपाल मौर्य की हत्या और लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।
मलांव गांव निवासी जीतपाल मौर्य की चकीवा चौराहे पर सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। जीतपाल रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। मलांव-चकीवा चौराहे के बीच पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने सराफ की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
परिजनों ने सराफ से 40 ग्राम सोना, तीन किलो चांदी और 47 हजार रुपये लूटने की बात कही थी। लूटे गए माल की कीमत चार लाख से अधिक बताई गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी प्रशांत वर्मा ने जांच पड़ताल की थी और खुलासे के लिए टीमें भी लगाई थीं।

सोमवार सुबह एसपी प्रशांत वर्मा ने थाना प्रभारी राजीव सिंह, हल्का इंचार्ज राजीव सिंह, सिपाही सूरज सिंह और होमगार्ड राहुल कुमार, पीआरवी 1177 के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, रवीश कुमार और चालक उमेश चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
उधर, घटना के खुलासे के लिए गठित तीन पुलिस टीमें पूरी रात छापेमारी में जुटी रहीं। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया भी, लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। थाने में बैठाए गए संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
20 दिन में ही छिन गई थानेदारी
सराफ हत्याकांड में इंस्पेक्टर राजीव सिंह की थरियांव थानेदारी की कुर्सी सिर्फ 20 दिन में छिन गई। एसपी की कार्रवाई से थाने में सन्नाटा रहा। फिलहाल हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसओजी पड़ताल करती रही। लेकिन, अभी तक कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा।
31 अगस्त को जारी आदेश में ललौली थाना इंचार्ज रहे राजीव सिंह को थरियांव का प्रभारी बनाकर भेजा गया था। पहली सितंबर को निरीक्षक राजीव सिंह ने थरियांव थाने का चार्ज लिया था। रविवार की देर शाम सर्राफ हत्याकांड में राजीव सिंह समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए।

दो माह पहले भी हुई थी लूट
चकीवा चौराहे में दो माह पहले भी लूट की वारदात हो चुकी है। छिवलहा कस्बे के रहने वाले मोनू चकीवा चौराहे पर दुकान चलाते थे। शाम में घर जाते समय इनके साथ भी लूट हुई थी। इसमें ढाई लाख रुपये का माल छीन ले गए थे। तत्कालीन एसओ विनोद गौतम थे। कुछ दिन बाद एसओजी टीम ने लूट कांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया था।
लूट नहीं, रंजिश के बिंदु पर पुलिस की खोजबीन
सर्राफ हत्याकांड में पुलिस का शक लूट की तरफ नहीं जा रहा है। पुलिस इसे रंजिश के एंगल से देख रही है। थरियांव पुलिस व एसओजी की टीम दिनभर हाथ पैर मारती रही । पुलिस कर्मियों का कहना है कि मामला रंजिश की ओर इशारा कर रहा है।
थरियांव थाना के मलांव गांव निवासी सराफ जीतपाल मौर्य की रविवार की शाम चकीवा चौराहा-मलांव के बीच बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों उनसे चार लाख से अधिक का माल लूट ले गए। जांच में पुलिस इस मामले को रंजिश के एंगल से देख रही है। एसओजी ने परिजनों से इनके करीबी लोगों के बारे में जानकारी लिया।
देर शाम इनका मोबाइल नंबर भी सर्विलांस में लगाया गया। पुलिस काल डिटेल के जरिए पता लगाएगी कि आखिरी बार कब और किससे बात की। दोपहर में पहुंची एसओजी टीम ने आफिस जाकर दो माह पहले हुई लूट में शामिल हत्या अभियुक्तों की जानकारी ली। इसके आधार पर पुलिस दोनों घटनाओं को एक ही नजर से देख रही है।