{"_id":"6271695b8148ee3421150c8b","slug":"seven-people-of-farrukhabad-died-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में दर्दनाक हादसा: फर्रुखाबाद के एक ही गांव के सात लोगों की मौत से पसरा मातम, परिजनों का हाल देख हर आंख हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में दर्दनाक हादसा: फर्रुखाबाद के एक ही गांव के सात लोगों की मौत से पसरा मातम, परिजनों का हाल देख हर आंख हुई नम
Tue, 03 May 2022 11:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 May 2022 11:14 PM IST
सार
कासगंज में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सात लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में साकार विश्वहरि के सत्संग से लौटते वक्त एक ही गांव के सात लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। मृतकों के घर पर देर रात रिश्तेदारों और पड़ोसियों का जमावड़ा लग गया। कासगंज के पटियाली क्षेत्र के अशोकपुर गांव के पास बोलेरो-टेंपो की भिड़ंत में क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली के सात लोगों की मौत होने से गांव में चीत्कार मच गया।
पुरुष कासगंज के लिए रवाना हो गए। घरों में बच्चे, महिलाएं ही रह गईं। दुर्घटना में जान गंवाने वाली रूपरानी के परिवार के ही छह लोग मृतकों में शामिल हैं। घरों में हालात ऐसे हो गए कि कोई किसी को सांत्वना तक देने की स्थिति में नहीं था। गांव के लोग इन घरों में पहुंचकर तड़प रही महिलाओं, बच्चों को ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे थे। कुछ महिलाओं के बेहोश होने पर मुंह में पानी डाला जा रहा था। मीना की बेटी कोमल को पड़ोस के ही लोग पकड़े बैठे थे। वह बार-बार पछाड़ खाकर गिर रही थी।

नीरज देवी, रूपरानी, सुनीता के बेटों की बहुओं, बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों का हाल देख हर किसी की आंख नम हो रही थी। टेंपो चालक सरनाम के गांव रायपुर से दोनों बड़े भाई कासगंज चले गए। परिवार में उनकी पत्नियां थीं। शादीशुदा तीनों बहनें और रिश्तेदार भी देर शाम गांव पहुंचे, तो कोहराम मच गया। सरनाम की 11 मई को प्रयागराज बरात जानी थी, लिहाजा वह कह रहा था कि सब कुछ ठीकठाक हो जाए, इसलिए बाबा विश्वहरि के दर्शन करने जाएंगे। पर भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
सीएम योगी ने दुर्घटना पर जताया शोक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पटियाली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना के कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे को घायलों का निशुल्क इलाज एवं मदद के निर्देश दिए। सीएम योगी के ट्वीट से पहले ही जिले के प्रशासनिक अफसर मौके पर थे, लेकिन ट्वीट आने के बाद और गंभीर नजर आए।