{"_id":"5dff876b8ebc3e87a6340c36","slug":"seven-people-including-father-and-son-sent-to-jail-in-fire-and-stone-pelting-after-namaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: नमाज के बाद आगजनी पथराव और फायरिंग में पिता-पुत्र समेत सात उपद्रवियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून: नमाज के बाद आगजनी पथराव और फायरिंग में पिता-पुत्र समेत सात उपद्रवियों को भेजा जेल
Sun, 22 Dec 2019 08:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 22 Dec 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव करते उपद्रवी (शुक्रवार की तस्वीर)
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में सीएए के विरोध में शुक्रवार को नमाज के बाद नारेबाजी, पथराव, आगजनी और फायरिंग करने के मामले में रविवार को पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने कोतवाली व मऊदरवाजा थाने में 59 नामजद व 450 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
हालांकि, रविवार को दिन में कुछ शरारती तत्वों ने घुमना बाजार में विवाद होने की अफवाह फैला दी। इसके बाद धड़ाधड़ दुकानें बंद होने लगीं। मौके पर पहुंचे कोतवाल देवेंद्र दुबे ने व्यापारियों को समझाकर दुकानें खुलवा दीं। उधर, मऊदरवाजा पुलिस ने शाकिर अली पुत्र राजिक और उनके बेटे वकार अली निवासी रकाबगंज खुर्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
साथ ही बहादुरगंज के शानू पुत्र शरीक, इरशाद पुत्र कल्लू, शमशेर खानी निवासी आमिर पुत्र नूर मोहम्मद, गढ़ी मुकीम खां भीकमपुरा निवासी श्याम मोहम्मद पुत्र शुलफा को जेल भेज दिया। उधर, कोतवाली पुलिस ने मसेनी चौराहे पर भागने की फिराक में खड़े बलवा करने वाले मनिहारी निवासी तौहीद पुत्र वसीम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।