फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven Locust party attacked in chitrakoot

चित्रकूट में सात टिड्डी दलों ने जिले में बोला हमला, मचा हड़कंप, पूरे दिन अलग-अलग क्षेत्रों में मचाई तबाही

Fri, 26 Jun 2020 12:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Jun 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Seven Locust party attacked in chitrakoot
टिड्डी दलाें को भगाने के लिए किया जा रहा धुआं - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सात टिड्डी दलों ने गुरुवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में धावा बोल दिया। इससे किसानों और कृषि विभाग में हड़कंप मच गया। किसानों ने धुआं और अन्य साधनों से टिड्डियों को भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इससे टिड्डी दल एक गांव से दूसरे गांव में घूमता रहा। रात के समय बैठने पर रसायन का छिड़काव किया जाएगा। गुरुवार को सुबह से शहर सहित मानिकपुर, मऊ, भरतकूप, पहाड़ी, बरगढ़ क्षेत्रोें के गांवों और जंगली क्षेत्रों में एक साथ टिड्डी दल मंडराने लगे।
विज्ञापन


इसमें तीन बडे़ और चार छोटे दल थे। जानकारी होते ही किसानों ने खेतों के आसपास आग जलाकर और थालियां बजाकर टिड्डी दल को भगाने का प्रयास किया। मानिकपुर, रामपुर, सरैया, मऊ क्षेत्र के खंडेहा, पैकोरामाफी व भरतकू प क्षेत्र के करारी रामपुर, मऊ ब सहित शहर के आसपास गांव सहित खुटहा, दुर्गा दास का पुरवा आदि गांवों में टिड्डी दल फसलों और बागों में बैठा नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मध्यप्रदेश की सीमा से पहुंचा टिड्डी दल 
सात टिड्डी दल में चार दल सतना जिले सीमा से होते हुए जिले के अंदर आए हैं,  जबकि तीन दल मप्र के पन्ना जिले से होते हुए बांदा की सीमा में होते हुए घुसे हैं। सभी दल राजस्थान होेते हुए मध्य प्रदेश के इलाके में गए थे, जो गुरुवार को जिले में पहुंचे। 

कृषि विभाग के कार्यालय के ऊपर मंडराया ट्डिडी दल 
टिड्डियों का एक दल शहर आ गया। जो जिला कृषि विभाग कार्यालय के ऊपर ही मंडराता रहा। इससे कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हैरान रह गए। बस स्टैंड पर भी टिड्डियों को देखने के लिए व्यापारी दुकानों से निकल आए। 

रात में चलाया जाएगा आपरेशन
उप कृषि निदेशक टीपी शाही, जिला कृषि अधिकारी वसंत दुबे, कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेेंद्र अवस्थी ने बताया कि रात को संभावना है कि टिड्डी दल औझर, सरैया, छीवो व नांदी गांव के आसपास फसलों और जंगलों में बैठेगा। इनको मारने के लिए रात में ही छिड़काव किया जाएगा।  

धुआं कर और बर्तन बजाकर भगाया 
किसान शिवकुमार शुक्ला, राजेश तिवारी, महेश सिंह, योगेश जैन, कमल कुमार ने बताया कि अचानक टिड्डी दल उनके खतों में आकर बैठ गया। जानकारी होने पर धुआं करने के साथ-साथ बर्तन बजाकर भगा दिया। इससे फसलों को नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed