फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven including three headmasters summoned for answers

तीन प्रधानाध्यापक समेत सात से जवाब तलब

Sun, 18 Jul 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Seven including three headmasters summoned for answers
कानपुर देहात। कोरोना काल के बाद एक जुलाई से खुले परिषदीय स्कूलों में खामियां सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को निरीक्षण में निकले बीएसए को स्कूलों में व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिलीं। दो शिक्षामित्र मौके से नदारद पाए गए। बीएसए ने तीन प्रधानाध्यापकों समेत सात से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए सुनील दत्त ने शनिवार को मैथा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुनवरसा का सुबह साढ़े दस बजे निरीक्षण किया। शिक्षामित्र ज्योति एक जुलाई से बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित मिली। शिक्षक मौके पर मास्क का प्रयोग करते नहीं मिले। शौचालय भी गंदे पाए गए और ई-पाठशाला का रिकार्ड नहीं बनाया गया था। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं कराई गई।
विज्ञापन

बीएसए ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, शिक्षक कोकिला गुप्ता व अनुपस्थित शिक्षामित्र से स्पष्टीकरण तलब किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय हृदयपुर गोकुला का निरीक्षण करने पर बीएसए को शौचालय जर्जर हालत में मिला। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई का कोई काम भी नहीं किया गया। जिसपर प्रधानाध्यापक नीतू कुशवाहा, शिक्षक विनीता तथा शिक्षामित्र सरला को मानव संपदा पोर्टल से अवकाश न लेने पर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय शोभन के निरीक्षण में शिक्षामित्र प्रीती देवी अनुपस्थित मिलीं। कक्षाओं के फर्श की स्थिति जर्जर पाई गई। खामियों पर प्रधानाध्यापक लता गुप्ता व शिक्षामित्र से स्पष्टीकरण तलब किया गया। बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय जुगराजपुर, प्राथमिक विद्यालय बैरी दरियांव प्रथम व प्राथमिक विद्यालय बस्ता का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed