फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven houses collapsed in rain, four injured including couple, five cattle died

बारिश में सात कच्चे घर ढहे, दंपती समेत चार घायल, पांच मवेशियों की मौत

Wed, 20 Oct 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Seven houses collapsed in rain, four injured including couple, five cattle died
डेरापुर में गिरा कच्चा घर दिखाते इदरीश अंसारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। दो दिन से हो रही बारिश की वजह से रसूलाबाद, डेरापुर, संदलपुर व शिवली क्षेत्र में कच्चे सात घर गिर गए। मलबे में दबकर पांच मवेशियों की मौत हो गई। वहीं दंपती समेत चार लोग घायल हुए हैं। कई गृहस्थी का सामान दबकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से अब कच्चे घरों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार रात डेरापुर कस्बे के प्रताप नगर में इदरीश अंसारी का कच्चा कमरा ढहने से पड़ोसी लल्लू की तीन बकरियों की मौत हो गई। मुंगीसापुर क्षेत्र के लडुवापुर में ज्ञानचंद्र अग्निहोत्री का कच्चा घर ढह गया।
विज्ञापन

मलबे में दबकर उनकी गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। रसूलाबाद क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी अनिल की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर नजदीक बंधी दो पड़ियों मौत हो गई। बंदराहा निवासी जयप्रकाश का कच्चा घर भरभरा कर ढहने से गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं न्योराज गांव में कच्ची छत गिरने से मलबे की चपेट में आकर सुरेश चंद्र (80) व पुत्र कृष्ण मुरारी (40) घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से हैलट रेफर कर दिया गया। सिंहपुर गांव निवासी राजकिशोर का कच्चा घर गिर गया। अब वह तिरपाल के नीचे गुजर कर रहा है।
संदलपुर के कसोलर गांव में कच्चे घर की छत ढहने से सत्य प्रकाश अवस्थी व उनकी पत्नी संतोषी घायल हो गए। गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी प्रकार मैथा तहसील के सुनवर्षा गांव में कृष्ण कुमार, नरेश कुमार, रामबाबू व सकटू के कच्चे घर गिर गए। सभी घटनाओं में तहसील प्रशासन ने लेखपालों ने नुकसान की रिपोर्ट तलब की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने बताया कि घर गिरी व पशुओं की मौत के मामले में नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed