फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven coronas, including doctors found infected, hospital sealed

डॉक्टर समेत सात कोरोना संक्रमित मिले, अस्पताल सील

Thu, 25 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Seven coronas, including doctors found infected, hospital sealed
लोहिया महिला अस्पताल में पसरा सन्नाटा व कमरों में लगे ताले। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। 68 वर्षीय डॉक्टर, प्रसूता, बच्ची समेत सात लोग गुरुवार को संक्रमित मिले। महिला का लोहिया अस्पताल में प्रसव हुआ था। अस्पताल 72 घंटे के लिए सील करके पूरे स्टाफ को क्वारंटीन किया गया। पूरे अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया। भर्ती मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार रात आयी जांच रिपोर्ट में लालगेट निवासी 68 वर्षीय डाक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के गांव कुइयांबूट निवासी संक्रमित बच्चे के साथ मां को भी कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कालेज भेजा गया था। जांच में मां भी कोरोना संक्रमित निकली। वहीं गांव बुढ़नामऊ निवासी शहर के एक डिग्री कालेज के रिटायर्ड लाइब्रेरियन की दो दिन पहले मौत हुई थी। उनकी व उनके सेना कर्मी पुत्र की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद परिजनों का नमूना लिया गया। इसमें रिटायर्ड लाइब्रेरियन का दूसरा बेटा भी संक्रमित पाया गया। इससे जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 132 पहुंच गई। इनमें छह की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन से बुधवार को 7 व गुरुवार को एक मरीज ठीक होने से छुट्टी कर दी गई। अब तक कुल 69 मरीज ठीक होकर घर जा चुके, जबकि 57 एक्टिव हैं। पल्ला जटवारा निवासी 23 वर्षीय महिला को भर्ती कर ऑपरेशन से प्रसव कराया गया था। 20 जून को नमूना भेजा गया। 24 को रिपोर्ट पॉजटिव आने से हड़कंप मच गया। महिला अस्पताल के कई डाक्टरों, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ के संपर्क में आई थी। पूरा अस्पताल सैनिटाइज कराकर गुरुवार सुबह ही सील कर दिया गया। स्टाफ को घर में ही 72 घंटे के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमसाबाद ब्लाक के गांव नगला रामसहाय निवासी 12 वर्षीय बालिका का शहर के एक नर्सिंग होम में आंत उलझने पर 15 जून को ऑपरेशन किया गया था। 23 जून को सैफई में भर्ती कराया गया। नमूना पॉजिटिव आया। वहीं इलाज चल रहा है। नितगंजा का 25 और 20 वर्षीय युवक घुमना स्थित मंडी में सब्जी बेचते हैं। 22 को इनका रेंडम नमूना लिया गया, तो दोनों संक्रमित पाए गए। इन दोनों को एल-1 अस्पताल अनार सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed