{"_id":"6aa1c606e9ca79bfc30b5f6c","slug":"sequel-to-hanuman-ansh-coming-soon-panki-temple-to-be-featured-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1645833-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हनुमान अंश का सीक्वल जल्द, दिखेगा पनकी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हनुमान अंश का सीक्वल जल्द, दिखेगा पनकी मंदिर
विज्ञापन
कानपुर। हनुमान अंश फिल्म को निश्चित रूप से नीब करोरी बाबा का आशीर्वाद मिला है। इस अपार सफलता ने फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। फिल्म में अब तक 1943 तक की कहानी दिखाई गई है। जल्द ही अगले पार्ट में आगे की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में कानपुर का प्रसिद्ध पनकी मंदिर भी नजर आएगा। यह बात फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व राइटर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने कही। उन्होंने कहा कि इतना विश्वास था कि फिल्म अच्छा करेगी, लेकिन दर्शकों का इतना प्यार मिलना बाबाजी की कृपा है। डॉ. विशाल ने कहा कि यह समाज में बदलाव लाने वाली फिल्म है। इसमें कई कलाकार कानपुर के हैं। फिल्म निर्माण के दौरान कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिससे लगा कि हमारे अलावा और कोई अन्य शक्ति भी लगी है। बड़े निदेशक भी दो से ढाई माह की तैयारी करने के बाद शूटिंग शुरू करते हैं, जबकि टीम ने सिर्फ 15 दिन की तैयारी की थी। फिल्म में कई बाधाएं आईं, जो खुद ही खत्म होती गईं। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में फिल्म 350 स्क्रीन पर लगी, लेकिन 15 अगस्त के समय 325 स्क्रीन से उतार दी गई। तकलीफ हुई लेकिन, हनुमान जी की कृपा से अचानक फिल्म का क्रेज बढ़ा। यह फिल्म विदेशों में खूब पसंद की जा रही है।
पहली पसंद नहीं थे शोभिनव
बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव कहते हैं कि फिल्म के लिए वह पहली पसंद नहीं थे, लेकिन यह फिल्म शायद उन्हें ही मिलनी थी। वह कहते हैं कि एक भी दिन, एक भी शब्द बोल पाना, बाबा के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन
पहली पसंद नहीं थे शोभिनव
बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव कहते हैं कि फिल्म के लिए वह पहली पसंद नहीं थे, लेकिन यह फिल्म शायद उन्हें ही मिलनी थी। वह कहते हैं कि एक भी दिन, एक भी शब्द बोल पाना, बाबा के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन