फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sentenced to death in case of misdeeds and murder

यूपी: हरदोई में बिटिया के गुनहगार को सजा ए मौत, डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद की थी हत्या

Mon, 22 Feb 2021 02:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Feb 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
sentenced to death in case of misdeeds and murder
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के हरदोई में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट संख्या-14 चंद्रविजय श्रीनेत ने डेढ़ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले दोषी को फांसी की सजा सुनाई है और दो लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


जुर्माने की आधी रकम बच्ची के परिजनों को देने के आदेश दिए हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 17 मार्च 2014 की रात परिचित के घर होली मिलने गया गुड्डू उर्फ गब्बू वहां खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को उठा लाया था।
विज्ञापन

18 मार्च को बच्ची का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर तालाब में मिला था। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डू उर्फ गब्बू के विरुद्ध दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला दर्ज किया था। ग्रामीणों ने गुड्डू की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चंदन सिंह ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट संख्या-14 चंद्रविजय श्रीनेत ने 18 फरवरी को सुनवाई में गुड्डू उर्फ गब्बू को दोषी पाया था।

सोमवार को आरोपी गुड्डू उर्फ गब्बू को कोर्ट ने फांसी और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। फैसला सुनाए जाने के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता रामचंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed