{"_id":"5fd26d320b1213022307a906","slug":"sent-to-jail-accused-of-misdeed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: बच्ची के साथ दरिंदगी, बच्चा जेल भेजे गए दुष्कर्म के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: बच्ची के साथ दरिंदगी, बच्चा जेल भेजे गए दुष्कर्म के आरोपी
Fri, 11 Dec 2020 12:25 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले के आटा क्षेत्र में बच्ची के साथ दरिंदगी करने के दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने ललितपुर की बच्चा जेल (बाल सुधार गृह) भेज दिया है। डीएम और एसपी ने गांव जाकर जानकारी ली और परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
आटा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम करीब पांच बजे अनुसूचित जाति की पांच वर्ष की बच्ची से दो नाबालिग लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस से बच्ची को झांसी भेज दिया था, उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
गुरुवार सुबह जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर और एसपी डॉ यशवीर सिंह बच्ची के गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा करने के बाद परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली और उन्हें उचित आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एहतियातन गांव और आरोपियों के घरों के बाहर पुलिस तैनात रही। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को ललितपुर बच्चों की जेल भेज दिया गया है।

पुलिस एक और आरोपी को थाने लाई
बच्ची के परिजनों ने बुधवार रात पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद दो नाबालिगों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार शाम पुलिस तीसरे 25 वर्षीय आरोपी को भी थाने ले आई है। आटा पुलिस का कहना है कि फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
जैसा किया वैसा ही भरेंगे
दोनों आरोपियों को देखने और उनका हाल जानने परिजन थाने भी नहीं गए। परिजनों ने बताया कि दोनों स्कूल नहीं जाते थे। अब जैसा किया है, वैसा ही भरेंगे। एक आरोपी की मां का 6 साल पहले निधन हो गया था।
बच्ची की मां और भाई सहमे
पिता बच्ची के साथ झांसी के अस्पताल में हैं। गांव में मां और सात वर्षीय बड़ा भाई हैं। घटना के बाद से दोनों डरे और सहमे दिखाई दिए। मां तो बार-बार ग्रामीणों से कह रही थी, न जाने किस हाल में होगी बिटिया।
ग्रामीणों बोले, कड़ी सजा मिले
ग्रामीणों में खासा आक्रोश दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि गांव में हत्या जैसी वारदात हुई हैं लेकिन इस मामले ने पूरे गांव को शर्मसार कर दिया है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।