फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Senior students beat up in Tilak Hostel in CSA

सीएसए कानपुर: रैगिंग नहीं करने दी तो जूनियरों को लाठी-डंडों से पीटा, एक छात्र का कान फटा, 15 छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 23 Nov 2021 01:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Nov 2021 01:07 AM IST
सार

सीएसए के तिलक छात्रावास में जूनियर और आरएसआरपी छात्रावास में सीनियर छात्र रहते हैं। रविवार देर रात सीनियर छात्र दीवार फांदकर तिलक छात्रावास पहुंचे और रैगिंग करने लगे। हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की। मारपीट में एक जूनियर छात्र का कान फट गया, जिसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Senior students beat up in Tilak Hostel in CSA
सीएसए कानपुर

विस्तार

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में रविवार देर रात थर्ड सेमेस्टर के छात्रों ने बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों से जमकर रैगिंग की। कुछ छात्रों ने विरोध जताया तो सीनियरों ने हॉकी-डंडों से उन्हें पीटा और भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने 15 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। सीएसए के तिलक छात्रावास में जूनियर और आरएसआरपी छात्रावास में सीनियर छात्र रहते हैं। रविवार देर रात सीनियर छात्र दीवार फांदकर तिलक छात्रावास पहुंचे और रैगिंग करने लगे।
विज्ञापन


हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की। मारपीट में एक जूनियर छात्र का कान फट गया, जिसका इलाज चल रहा है। हंगामे की सूचना पर नवाबगंज पुलिस हॉस्टल पहुंची। कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने घटना की जांच के लिए वार्डन स्तर पर कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को वार्डनों ने छात्रावास जाकर छात्रों से पूछताछ की और कई छात्रों के मोबाइल भी जब्त किए। पूरे दिन वार्डन छात्रावास में राउंड करते दिखे। नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि जूनियर छात्र की तहरीर पर 15 अज्ञात छात्रों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

 
छात्रों ने डीएसडब्ल्यू पर लगाया आरोप 
घटना के बाद जूनियर छात्रों ने डीएसडब्ल्यू डॉ. आरपी सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीनियर छात्रों पर डीएसडब्ल्यू का हाथ है। वह लोग सर के साथ चाय पीते और गप्पे लगाते हैं। कई बार सर को रैगिंग के बारे में बताया गया था लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद से डीएसडब्ल्यू ने फोन भी स्विच ऑफ कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed