फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seized vehicles standing outside the police post caught fire, burning vehicles created panic

Fire In Kanpur: पुलिस चौकी के बाहर खड़े जब्त वाहनों में लगी आग, धू-धूकर जलती गाड़ियों से मची अफरा-तफरी

Sat, 11 Feb 2023 09:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Feb 2023 09:57 PM IST
सार

बर्रा चौकी के बाहर खड़ी गाड़ियों में शनिवार को अचानक आग लग गई। धू-धूकर जलती गाड़ियों को देख पुलिसकर्मी और लोग आग बुझाने में जुट गए। आग से दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।

विज्ञापन
Seized vehicles standing outside the police post caught fire, burning vehicles created panic
बर्रा चौकी के जब्त वाहनों में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बर्रा पुलिस चौकी के बाहर खड़े जब्त वाहनों में शनिवार को संदिग्ध हालात में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। घटना में आठ कंडम वाहन जलकर राख हो गए।  उधर, आग बढ़ती देख पुलिस चौकी को आनन-फानन में खाली किया गया।

विज्ञापन

बर्रा थाना नए भवन में स्थानांतरित होने के बाद पुराने भवन को बर्रा पुलिस चौकी में परिवर्तित किया गया था। चौकी के बाहर दर्जनों कंडम वाहन खड़े हैं। इन वाहनों को विभिन्न कार्रवाई में जब्त किया गया था। शनिवार शाम अचानक इन वाहनों में आग लगने से सारे वाहन जल गए।
विज्ञापन

बर्रा थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि चौकी के पास पीपल का पेड़ है, जिसमें लोग दीपक जलाते हैं। फंकी गई जलती माचिस की तीली से आग लगने से आशंका है। आग से सात बाइकें और एक कार जलकर खाक हुई है। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed