{"_id":"60eb4b138ebc3ed66739e827","slug":"seeing-old-jewelry-the-bride-refused-to-marry-akbarpur-news-knp6396342134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने जेवर देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने जेवर देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली। खलगपुर गांव में शनिवार रात बरात में चढ़ावे में पुराने जेवर लाने व दूल्हे के शराब पीने की जानकारी पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान विवाह की सभी रस्में रुक गई। रविवार की देर शाम तक दोनों पक्षों की ओर से मान मनौव्वल का दौर चलता रहा। विवाह के लिए हुए पंचायत में पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी हैं।
थाना रूरा के कपूरपुर गांव से शनिवार की रात बरात शिवली कोतवाली के खलकपुर गांव पहुंची। बरातियों के खाने पीने के बाद पुराने जेवर चढ़ावे में लाने पर दूल्हा व दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। इसी बीच दुल्हन ने पुराने जेवर व दूल्हे पर नशे में होने का आरोप लगाकर शादी करने से इनकार कर दिया। इससे विवाह की रस्में रुक गई तो मेहमान मायूस हो गए।
दोनों तरफ से रविवार की देर शाम तक शादी कराने के लिए पंचायत चलती रही। औनहा चौकी इंचार्ज शशिकांत ने बताया कि विवाद की सूचना पर खलकपुर गांव में दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि बात नहीं बनी है। अभी भी कुछ बुजुर्गों के हस्तक्षेप पर पंचायत चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।