फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Security Guard Murder, Many bones were shattered due to a blow on the head, the suspect is seen in CCTV

Security Guard Murder: सिर पर ताबड़तोड़ वार से कई हड्डियां चकनाचूर, सीसीटीवी में नजर आया है संदिग्ध

Sat, 24 Dec 2022 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Dec 2022 02:54 PM IST
सार

गोविंदनगर टी-ब्लॉक में अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच संदिग्धों को उठाया। वहीं, कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के मुंह बोले भतीजे ने भगवतदास घाट पर अंतिम संस्कार किया है।

विज्ञापन
Security Guard Murder, Many bones were shattered due to a blow on the head, the suspect is seen in CCTV
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गोविंदनगर टी-ब्लॉक स्थित श्याम कुटी अपार्टमेंट के सुरक्षागार्ड चंद्रप्रकाश (55) की सोते वक्त ईंट से सिर और चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई थी। ताबड़तोड़ प्रहार से सिर की कई हड्डियां चकनाचून हो गई थीं। कोमा में जाने से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

वहीं भाई और भतीजों के शव लेने से इन्कार करने पर मुंह बोले भतीजे ने उनका अंतिम संस्कार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज इसका खुलासा कर सकती है। नौबस्ता संजय गांधी नगर निवासी चंद्रप्रकाश अपने मुंह बोले भतीजे राजेश शुक्ला के मकान में 20 वर्षों से अकेले रहते थे।
विज्ञापन

एक दिसंबर को ही उनकी नाइड ड्यूटी गोविंदनगर के श्याम कुटी अपार्टमेंट में लगी थी। गुरुवार सुबह की ड्यूटी का गार्ड महेंद्र पहुंचा तो चंद्रप्रकाश का शव अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ियों में बिस्तर पर कंबल से ढका मिला था। पुलिस ने मुंह बोले भतीजे राजेश शुक्ला की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फुटेज खंगाले थे, जिसमें एक संदिग्ध नजर आया था। वहीं पुलिस ठेकेदार नंदलाल की देखरेख में काम करने वाले आजमगढ़ निवासी राजू की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने पांच संदिग्धों को उठाया है, लेकिन कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से फुटेज खंगाल रही है।

इधर घटना के बाद राजेश ने चंद्रप्रकाश के परिवार में भाई, भतीजों को फोन करके जानकारी दी थी, लेकिन कोई नहीं आया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद भी फोन किया गया, लेकिन उन लोगों ने शव लेने से इनकार कर दिया। मुंह बोले भतीजे राजेश ने बताया कि परिवार के सदस्यों के न आने पर भगवतदास घाट पर अंतिम संस्कार किया है।

थानाप्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मृतक का पारिवारिक विवाद और संजयगांधी नगर में पड़ोसी से कुछ समय पहले विवाद होना सामने आया है। इन बिंदुओं पर भी छानबीन जारी है। देर रात पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी आजमगढ़ निवासी राजू को गिरफ्तार कर लिया। आज हत्याकांड का खुलासा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed