{"_id":"583fce234f1c1bb61fde7452","slug":"second-day-havy-fog-in-central-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन सेंट्रल यूपी में छाया रहा घना कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन सेंट्रल यूपी में छाया रहा घना कोहरा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में कोहरे के चलते गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट
- फोटो : ओ पी वाधवानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरा यूपी सेंट्रल लगातार दूसरे दिन भी भीषण कोहरे से घिरा रहा। हवाओं का रुख बदलने की वजह से गुरुवार तड़के भी सिरहन महसूस की गई। कोहरे के चलते विजिबिलिटी (दृश्यता) कम हो गई। 50 मीटर सामने का व्यक्ति भी दिखाई नहीं पड़ा। कोहरे की वजह से शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कोहरा आगे भी जारी रहेगा।
कानपुर समेत यूपी सेंट्रल के 14 जिलों में एक जैसे हालात कायम हैं। बांदा में घने कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़िया धीमी गति से चलती दिखी। वहीं हमीरपुर में विजिबलिटी लगभग जीरो थी। चौक-चौराहों पर लोग आग जलाकर हाथ तापते नजर आए।
ऐसे ही हालात फतेहपुर, फर्रूखाबाद, इटावा, उन्नाव में भी नजर आए। सभी जगह कोहरे के चलते जनजीवन प्रभवित रहा। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आई। वहीं रेल की आवाजाही भी बाधित रही। कानपुर सेंट्रल रेलवे प्लेटफॉर्म पर रेल यात्रियों को गाड़ियों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह तकरीबन सात बजे आलम यह था कि सड़कों पर वाहन सवारों को हेड लाइट जलानी पड़ी।
विज्ञापन
रात को गाड़ियों की देरी की सूचना लाउडस्पीकर पर गूंजती रही। स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्लेटफॉर्म भीड़ से खचाखच भरे नजर आए।गौरतलब है कि सर्दी के मौसम का पहला कोहरा बुधवार को गंगा तट पर देखने को मिला था। इसके बाद सुबह से ही कोहरे ने आसमान को घेर रखा था।