{"_id":"5f5c76a65bca841be941a7a2","slug":"seats-full-in-golden-shatabdi-express-only-50-left-in-train-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण शताब्दी में सीटें फुल, ट्रेन-18 में सिर्फ 50 बचीं, आज से कानपुर होकर गुजरेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण शताब्दी में सीटें फुल, ट्रेन-18 में सिर्फ 50 बचीं, आज से कानपुर होकर गुजरेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Sat, 12 Sep 2020 12:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन 18
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे शनिवार से कई ट्रेनों का संचालन शुरू कर देगा। इसी क्रम में शनिवार को सेंट्रल स्टेशन से होकर 11 जोड़ी स्पेशल यात्री ट्रेनें गुजरेंगी। इसमें वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18), स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल हैं। लखनऊ से कानपुर होते हुए नई दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं।
ट्रेन-18 की कुल 1128 सीटों में शुक्रवार शाम तक महज 50 सीटें ही बची थीं। हालांकि स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में दिल्ली से कानपुर आने में सीटें खाली हैं। इसमें शुक्रवार शाम तक 800 सीटें बची हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस से जो लोग दिल्ली से कानपुर, प्रयागराज या बनारस जाना चाहते हैं, उनको भी सीटें मिल जाएंगी। इसमें शुक्रवार शाम तक 700 सीटें बची हैं।
ये ट्रेनें आज से चलनी हैं
वाराणसी से नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (02435/36), (02003/04) लखनऊ से नई दिल्ली (स्वर्ण शताब्दी), (02561/62) जयनगर से नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, (12403/04) प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस, (02571/72) गोरखपुर-दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, (02367/68) भागलपुर से दिल्ली विक्रमशिला एक्सप्रेस, (22465/66) मधुपुर से दिल्ली एक्सप्रेस, (05003/04) गोरखपुर से कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस, (02591/92) गोरखपुर से यशवंतपुर राप्ती सागर एक्सप्रेस, (02275/76) प्रयागराज से नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, (04723/24) कानपुर से भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस।