{"_id":"5e8338c78ebc3e6fd63f4a30","slug":"sdm-stitched-mask-s-in-auriaya-for-poor-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: जब अचानक मास्क सिलने के लिए एसडीएम सिलाई मशीन पर बैठ गए, बोले हर जरूरत मंद तक पहुंचेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: जब अचानक मास्क सिलने के लिए एसडीएम सिलाई मशीन पर बैठ गए, बोले हर जरूरत मंद तक पहुंचेगी मदद
Tue, 31 Mar 2020 06:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 31 Mar 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
मास्क सिलते एसडीएम औरैया
- फोटो : amar ujala
कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिस से जो हो रहा है मदद कर रहा है। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दो टेलर गरीबों तक मास्क पहुंचाने के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं। मंलगवार को यहां कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई देखता रह गया।
आपदा के चलते समाज सेवियों की मदद के लिए चरन सिंह कुशवाहा और अनिल कुशवाहा टेलर मास्टर अपनी निशुल्क सेवाएं देकर मास्क बनाने का कार्य कर रहे है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी अजीतमल रमेश यादव की गाड़ी जब बाबरपुर बाजार से निकली तो दुर्गा आभूषण भंडार के सामने टेलरों द्वारा मास्क बनाए जाते देख वह रुक गए।
टेलरों का उत्साहवर्धन करते हुए सिलाई मशीन पर बैठ कर मास्क सिलने के लिए बैठ गए। इस संबंध में समाज सेवी योगेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बाजार में मास्क की कालाबाजारी होने के चलते आम गरीब जरूरत मंदाें तक मास्क नहीं पहुंच रहे हैं।इसलिए समाजसेवी लोगों के सहयोग से मास्क बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अभी तक करीब 1500 मास्क बनाकर वितरित किए जा चुके हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव पोरवाल, अरविंद पोरवाल, सतीश चौहान, रवि गुप्ता, सुनील कुमार, लकी पोरवाल, आशीष कुमार, आदि का सहयोग मिल रहा है।