Farrukhabad: एसडीएम ने बिना ई वे बिल के पकड़ा तंबाकू लदा ट्रक, 10 टन से अधिक माल होगा...वसूला जाएगा जुर्माना
Farrukhabad News: मंडी सचिव नागेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई व्यापारी या ट्रांसपोर्टर सामने नहीं आया है। इससे यह तय नहीं है कि माल किस व्यापारी का है। कौन इसे भेजने वाला है। ट्रक चालक चकमा देकर मौके से खिसक गया। उन्होंने बताया ट्रक में लदे माल की तौल होगी।
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में बिना ई वे बिल के लाखों की तंबाकू सप्लाई करने जा रहे ट्रक को एसडीएम ने पकड़ लिया। ट्रक को मंडी समिति में खड़ा करा दिया गया। जीएसटी विभाग ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि जीएसटी चोरी के कुछ पुराने सरगना फिर से सक्रिय हो गए हैं।
एसडीएम यदुवंश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे कंपिल कस्बा के पास लाखों रुपये की निर्मित तंबाकू लदे ट्रक को पकड़ा। ट्रक का चालक टैक्स संबंधी कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सका। एसडीएम ने ट्रक को मंडी समिति में लाकर मंडी सचिव के हवाले कर दिया।
मंडी सचिव नागेंद्र सिंह ने जीएसटी विभाग को सूचना दी। जीएसटी विभाग के एसटीओ अभिषेक मिश्रा टीम के साथ पहुंचे। टीम ने ट्रक में लदे माल का नमूना लिया। ट्रक व माल को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया कि 15 अप्रैल को माल का भौतिक सत्यापन कर टैक्स व जुर्माना लगाया जाएगा।
पकड़े गए माल पर जुर्माना व टैक्स वसूला
मंडी सचिव नागेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई व्यापारी या ट्रांसपोर्टर सामने नहीं आया है। इससे यह तय नहीं है कि माल किस व्यापारी का है। कौन इसे भेजने वाला है। ट्रक चालक चकमा देकर मौके से खिसक गया। उन्होंने बताया ट्रक में लदे माल की तौल होगी। अनुमान है 10 टन से अधिक माल होगा। जीएसटी के सचल दल प्रभारी/ एसी रामनरेश ने बताया वे विभागीय कार्य से बाहर हैं। पकड़े गए माल पर जुर्माना व टैक्स वसूला जाएगा।