फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Scooter riding miscreants looted the businessman

स्कूटी सवार बदमाशों ने व्यापारी को लूटा

Tue, 22 Sep 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Scooter riding miscreants looted the businessman
घाटमपुर। कस्बे में सोमवार देर शाम दुकान बंद कर पैदल घर जा रहे किराना व्यापारी का नगदी से भरा झोला लूटकर स्कूटी सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना पर कोतवाल व कस्बा चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

कोेतवाली क्षेत्र के गांव शिंवदी गांव निवासी अरुण सिंह पुत्र स्व. लाल सिंह बघेल की कस्बे के अस्पताल रोड के समीप कानपुर-हमीरपुर रोड के किनारे किराना की दुकान है। सोमवार देर शाम अरुण दुकान बंद कर पैदल घर जा रहे थे। उनके हाथ में नगदी व अन्य सामान से भरा झोला था। तभी कांग्रेस कार्यालय के समीप कानपुर की तरफ से आए स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर झोला छीन लिया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। साथी से लूट की जानकारी पर पहुंचे व्यापारियों ने यूपी 112 पर सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी सत्यदेव शर्मा ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं चौकी प्रभारी आदेश कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच में लूट की घटना संदिग्ध नजर आ रही है। घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed