फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three terrible cases of killing in banda

रिश्तों के कत्ल की ये तीन भयानक वारदात रोंगटे कर देंगी खड़े

Fri, 21 Apr 2017 11:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Apr 2017 11:50 PM IST
सार

-मामी ने कुएं में फेंककर लेनी चाही भांजी की जान
-मामा ने भांजे को पत्थरों से कूंचकर ली थी जान

विज्ञापन
three terrible cases of killing in banda
डेमो

विस्तार

यूपी में रिश्तों के कत्ल होने की यह पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी ऐसी मिलती-जुलती घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अकेले बांदा में ही पिछले तीन माह में ऐसे तीन भयानक मामले सामने आए हैं जिन्हें जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

विज्ञापन

 

three terrible cases of killing in banda
डेमो
पहला मामला तीन माह पूर्व 23 फरवरी को बिसंडा थाना क्षेत्र में सामने आया। यहां कोर्रही गांव में ननिहाल आई पांच वर्षीय बालिका को शौच के बहाने उसकी सगी मामी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। फिर गांव के बाहर रज्जू मास्टर के खेत में बने कुएं में धकेल दिया और खुद चुपचाप वापस आ गई। शाम को कुएं में पानी पीने गए युवक बिलाल, नजीब और सरदार को बालिका कुएं में रोती नजर आई। सात घंटे तक बालिका कुएं में लगी बोरिंग के पाइप के सहारे टंगी हुई थी। परिजनों की मदद से इन युवकों ने बालिका को कुएं से बाहर निकाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

three terrible cases of killing in banda
डेमो
पहली मार्च को पैलानी थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में मां सुमन के साथ ननिहाल आए वीरू (3) को मामा अशोक कुमार बिस्किट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। घर से डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाने के बाद मामा ने खेत में पत्थरों से सिर कूंचकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। ताजी घटना में गिरवां गांव में चाचा हरिशंकर तिवारी ने भतीजी शिखा तिवारी (20) की गोली मार हत्या कर रिश्तों का कत्ल कर दिया।

 
विज्ञापन

three terrible cases of killing in banda
डेमो
कब्जा न छोड़ने पर चाचा ने की हत्या
भतीजी की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी चाचा हरिशंकर तिवारी मृतक के परिजनों पर मकान छोड़ कर चले जाने का दबाव बना रहा था। मृतक के भाई अमन तिवारी ने बताया कि चाचा अक्सर शराब के नशे में धुत होकर पूरे परिवार के साथ अभद्रता करता है। बंटवारा होने के बावजूद मकान और खेत से कब्जा न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी देता है। चाचा अविवाहित है और मकान के दूसरे हिस्से में रहता है। मकान और खेत पर कब्जा न छोड़ने पर चाचा ने हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed