{"_id":"5bebd289bdec22694f461bb1","slug":"scam-in-indusind-bank-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के इस बैंक में साढ़े चार करोड़ का घोटाला, मैनेजर पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के इस बैंक में साढ़े चार करोड़ का घोटाला, मैनेजर पर रिपोर्ट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के इंडसइंड बैंक की ग्वालटोली शाखा में साढ़े चार करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने शाखा प्रबंधक, अकाउंटेंट और एक अन्य पर साठगांठ करके यह रकम पार करने का आरोप लगाया है।
एसएसपी अनंत देव के आदेश पर ग्वालटोली थाने में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक देवरंजन ने मंगलवार को एसएसपी को बताया कि 10 से 25 अक्तूबर 2018 के बीच यह घोटाला हुआ।

26 अक्तूबर को कैश चेक करने पर खजाने से चार करोड़, 40 लाख, 40 हजार, 420 रुपये गायब मिले। यह रकम बैंक के रिकार्ड में हेरफेर करके पार की गई। उन्होंने शाखा प्रबंधक अमित शुक्ला, अकाउंटेंट राहुत तिवारी और हनीश रामचंदानी नाम के युवक पर साठगांठ करके नगदी पार करने का आरोप लगाया।
कहा कि ग्वालटोली थाने में तहरीर देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाप्रभारी के मुताबिक बैंक घोटाले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
कहा कि ग्वालटोली थाने में तहरीर देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाप्रभारी के मुताबिक बैंक घोटाले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।