फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sawan Last Monday: Devotees Throng Shiva Temples, Bhandaras Held Across Shivrajpur

कानपुर: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शिवराजपुर, खेरेश्वर महादेव मंदिर में भंडारा और आल्हा

Mon, 24 Aug 2026 05:01 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 24 Aug 2026 05:01 PM IST
सार

Kanpur News: सावन के अंतिम सोमवार पर क्षेत्र के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही खेरेश्वर महादेव मंदिर समेत आसपास के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।

विज्ञापन
Sawan Last Monday: Devotees Throng Shiva Temples, Bhandaras Held Across Shivrajpur
खेरेश्वर महादेव मंदिर में भंडारा और आल्हा का आयोजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के बीच भक्तों ने भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग-धतूरा, शहद और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर और आसपास का माहौल शिवभक्ति से सराबोर रहा।

विज्ञापन

खेरेश्वर महादेव मंदिर में भंडारा और आल्हा

सावन के अंतिम सोमवार पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। खेरेश्वर महादेव मंदिर में प्रदेश सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला की ओर से भंडारे और आल्हा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बिल्हौर के पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, बिल्हौर विधायक राहुल काला बच्चा सोनकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sawan Last Monday: Devotees Throng Shiva Temples, Bhandaras Held Across Shivrajpur
खेरेश्वर महादेव मंदिर में भंडारा और आल्हा का आयोजन - फोटो : amar ujala

गंगा घाटों पर भी उमड़ी भीड़

सावन के अंतिम सोमवार पर गंगा तटों पर भी सुबह से स्नानार्थियों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की और घाट पर ही दान-पुण्य किया। गंगा स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दिनभर मंदिरों और गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed