फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satyam and Anshika won titles in table tennis

Kanpur News: टेबल टेनिस में सत्यम और अंशिका ने जीते खिताब

Mon, 19 Oct 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Satyam and Anshika won titles in table tennis
कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में रविवार को आयोजित टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2.0 में सत्यम गिरी गुप्ता और अंशिका गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला एकल वर्ग के खिताब जीते। प्रतियोगिता में टीएसएच के 110 सदस्यों ने सात वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में सत्यम गिरी गुप्ता ने आशुतोष गुप्ता को 3-1 से हराया। महिला एकल वर्ग के फाइनल में अंशिका गुप्ता ने श्रुति मेहरोत्रा को 11-4, 8-11, 11-7 और 11-8 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-11 वर्ग में शुभ तिवारी, अंडर-15 वर्ग में अधिराज मजूमदार, अंडर-19 बालक वर्ग में दक्ष खंडेलवाल और बालिका वर्ग में देवऋषिका शुक्ला प्रथम स्थान पर रहीं। पुरुष युगल वर्ग में आशीष कपूर और अजय केसरवानी की जोड़ी विजेता बनी। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गीता टंडन कपूर, कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव संजय टंडन और टीएसएच के डायरेक्टर प्रणव अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed