{"_id":"6270f50467dd17749a4cabbd","slug":"sanitation-worker-fell-in-yamuna-river-in-hamirpur-police-rescue-operation-continues","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सफाई कर्मी नदी में गिरा, मौके पर पहुंची पुलिस, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सफाई कर्मी नदी में गिरा, मौके पर पहुंची पुलिस, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Tue, 03 May 2022 02:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 03 May 2022 02:57 PM IST
सार
मनकीकला गांव में तैनात सफाई कर्मी सोमवार देर शाम नदी में गिर गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले में थाना कुरारा के मनकीकला गांव में तैनात सफाई कर्मी सोमवार देर शाम करीब आठ बजे यमुना नदी के पुल से गिर गया। उसकी बाइक और चप्पलें पुल पर खड़ी मिली हैं। पुलिस टीम और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं एसडीआरएफ टीम को मदद के लिए सूचित किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि जनपद कानपुर देहात के थाना भिटरिया गांव निवासी राधेश्याम संखवार सफाई कर्मी के पद पर ग्राम मनकी कला में तैनात था। वह देर शाम गांव से ड्यूटी कर बाइक जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि राधेश्याम की बाइक में मछली मिली हैं। बताया कि घर जाते गांव स्थित शराब ठेके से उसने शराब खरीदी और यमुना ब्रिज पर एक बाइक खड़ी की। इसके बाद व चप्पलें उतार कर पुल की रेलिंग पर बैठ गया। तभी उसके शरीर का संतुलन बिगड़ गया और वो नदी में गिर गया।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि राधेश्याम यमुना नदी में गिर गया है या कूद गया है। काफी तलाश के बाद भी नदी से उसे निकाला नहीं जा सका है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। नदी से राधेश्याम की तलाश के लिए पुलिस टीम व ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।