{"_id":"5f2997b78ebc3e4ad50e4670","slug":"sangh-chief-praised-kanpur-s-role-in-ram-janmabhoomi-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जन्मभूमि आंदोलन में कानपुर की भूमिका को संघ प्रमुख ने सराहा, उमा भारती ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम जन्मभूमि आंदोलन में कानपुर की भूमिका को संघ प्रमुख ने सराहा, उमा भारती ने कही ये बात
Tue, 04 Aug 2020 10:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री उमा भारती ने भी शहरियों के योगदान की तारीफ की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन में शामिल होने अयोध्या जाते समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह भैयाजी जोशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री उमा भारती कुछ देर के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रुके। यहां स्वयंसेवकों और समर्थकों ने उनका अभिवादन किया।
इस मौके पर सरसंघचालक भागवत ने राम जन्मभूमि आंदोलन में विशेष भूमिका निभाने के लिए कानपुर वासियों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यहां तक की देशभर में कानपुर राम जन्मभूमि आंदोलन के मुख्य केंद्र के रूप में चर्चित रहा है।
कानपुर वासियों का सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की जन भावनाओं का परिणाम है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू होने जा रहा है। यह पूरे भारतवर्ष के लिए गौरव की बात है। इसी तरह उमा भारती ने भी मंदिर आंदोलन में कानपुर की भूमिका की तारीफ की।
विज्ञापन
उन्होंने सभी को मंदिर निर्माण के आरंभ को लेकर साधुवाद भी दिया। संघ प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री से सेंट्रल स्टेशन पर मिलने वालों में प्रांत प्रचारक श्रीराम, विभाग कार्यवाह भवानी भीख, विभाग प्रचारक मनोज और भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी सहित कई लोग शामिल रहे।