फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sangh chief Mohan Bhagwat reached Chitrakoot will participate in many programs also meet saints and mahants

UP: संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे चित्रकूट, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत…संत-महंतों से भेंट भी करेंगे

Tue, 05 Nov 2024 05:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Nov 2024 05:40 AM IST
सार

Chitrakoot News: मंगलवार सुबह दो दिवसीय प्रवास पर संघ प्रमुख चित्रकूट पहुंचे हैं। यहां वो महाकौशल प्रांत के वर्ग सम्मेलन के सत्रों में शामिल होंगे। साथ ही, संतों-महंतों से भेंट भी करेंगे।

विज्ञापन
Sangh chief Mohan Bhagwat reached Chitrakoot will participate in many programs also meet saints and mahants
आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले के दो दिवसीय प्रवास पर आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत मंगलवार को धर्मनगरी पहुंचे। यहां वो साधु-संतों से मिलकर आशीर्वाद भी लेंगे। साथ ही, संघ के दो दिवसीय वर्ग सम्मेलन में शामिल होकर महाकौशल प्रांत के भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

संघ प्रमुख के दो दिवसीय सभी कार्यक्रम मध्यप्रदेश के चित्रकूट स्थित दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता परिसर में होंगे। इसके लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। मंगलवार की सुबह वह यहीं पहुंचेंगे। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर संघ के कई जिलों से आए पदाधिकारियों से भेंट करेंगे।
विज्ञापन

संघ के वर्ग के पहले दिन तीन सत्र होंगे, जिनमें वह शामिल होंगे। जिले में संघ के सदस्यों को बढ़ाने को लेकर कार्ययोजना भी बनेगी। दूसरे दिन बुधवार को दो सत्र होंगे। इसके बाद वह पं. रामकिंकर उपाध्याय के जन्मशताब्दी कार्यक्रम में शाम को दास हनुमान मंदिर में शामिल होंगे। संघ प्रमुख बुधवार को जगदगुरु रामभद्राचार्य के आवास पर जाकर उनसे भेंट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed