{"_id":"bc69e81d2aa223c32e52c1141939303e","slug":"sample-to-12-musterd-oil-drum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट के शक में सरसों तेल के नमूने लिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट के शक में सरसों तेल के नमूने लिए
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sun, 13 Sep 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के असालतगंज चौराहे पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर औरैया से आ रहे 12 सरसों तेल के ड्रम लदी पिकप गाड़ी को पकड़ा।
टीम ने ड्रमों से तेल के नमूने भरे। टीम को सरसों तेल मिलावटी होने की सूचना मिली थी। इधर, धरपकड़ की खबर फैलते ही रसूलाबाद और असालतगंज में तेल बेचने वालों ने अपनी अपनी दुकानों के शटर गिराकर खिसक लिए।
शनिवार को मुख्य खाद्य निरीक्षक हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में एसएस निरंजन और एसएन वर्मा ने औरैया जिले की एक ऑयल मिल से 12 सरसों तेल के ड्रम लदी एक पिकप गाड़ी पकड़ी।
टीम ने चार बोतलों में सरसों तेल के नमूने लिए और चालक के हस्ताक्षर करवाए। टिन नंबर फोटो कापी लेकर चालक को छोड़ दिया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन ने बताया कि उक्त मिलावटी तेल के सैंपल मेरठ भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट या गुणवत्ता की जानकारी हो सकेगी।