{"_id":"5c5ed3d4bdec22102e65d714","slug":"salman-khurshid-targets-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन सभी योजनाओं की हवा निकाल कर रख दी भाजपा सरकार ने- सलमान खुर्शीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन सभी योजनाओं की हवा निकाल कर रख दी भाजपा सरकार ने- सलमान खुर्शीद
Sat, 09 Feb 2019 06:51 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 09 Feb 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर आलू की फसल का बाजिव पैसा देने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने किसानों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी दमदारी के साथ अभी से जुट जाए। यूपीए सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा, कर्जा माफी, आदि योजनाओं के माध्यम से आम जनता को सीधा लाभ देने का काम किया था। जबकि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार आने पर सरकार ने उन सभी योजनाओं की हवा निकाल कर रख दी है। आज युवा, किसान, व्यापारी, छात्र, सभी परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन