{"_id":"5c8fa418bdec222dc912feb6","slug":"salman-khurshid-plan-win-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनावी दंगल: लाेकसभा चुनाव 2019 में जीत हुई तो किसानों का कर्ज माफ करेगी सरकार- सलमान खुर्शीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी दंगल: लाेकसभा चुनाव 2019 में जीत हुई तो किसानों का कर्ज माफ करेगी सरकार- सलमान खुर्शीद
Mon, 18 Mar 2019 07:30 PM IST
देव कश्यप
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 18 Mar 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 में जीत दर्ज करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को कंपिल क्षेत्र के दर्जन भर गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
साथ ही कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। लोकसभा चुनाव पास आते ही नेताओं का जनसंपर्क भी तेज हो गया है। रविवार को पूर्व विदेश मंत्री व जिले से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सलमान खुर्शीद कांग्रेस नगर अध्यक्ष साबिर अली के आवास पर पहुंचे।

केंद्र में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी- सलमान खुर्शीद
उन्होंने वहां पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुनावी चर्चा की। इसके बाद क्षेत्र के दर्जन भर गांवों नुनेरा, इकलहरा, गंगपुर, शाहपुर, अर्जुन नगला, तिहैया, भैसरी, सिवारा, सिकंदरपुर अगू, हजरतगंज नूरपुर गढ़िया आदि में जनसंपर्क किया। उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि केंद्र में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। गांव में सड़क , नाली, पानी, शिक्षा आदि समस्याओं को दूर किया जाएगा। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों पर कर्ज माफी किया जाएगा। इस दौरान शकुंतला देवी, साजेब खान, शिशुपाल सिंह, रामप्रकाश, आफताब, तज्जन खान, फिरोज खान आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।