Kanpur: सौंदर्यीकरण के नाम पर सलमान द्वार का बोर्ड हटाया, सपा विधायक बोले- ये शहीद का अपमान है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 03 Jan 2023 01:54 PM IST
सार
नगर निगम में लगे शहीद मेजर सलमान गेट को सुंदरीकरण के नाम पर हटा दिया गया है। इसके बाद से यह मुद्दा गर्मा गया है। सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी ने इसे शहीद का अपमान बताया है। वहीं, नगर निगम का कहना है कि सलमान द्वार का बोर्ड ठीक कराया जा रहा है, इसे पुन: लगवाया जाएगा
विज्ञापन
नगर निगम मुख्यालय गेट के सुंदरीकरण के दौरान हटाया गया मेजर सलमान द्वार
- फोटो : अमर उजाला